Add To collaction

हिंदी कहानियां - भाग 116

एक बार बादशाह ने बीरबल से कहा कि बीरबल हमारी बेगम को कुछ दिन से सिर में दर्द रहता है| किसी ओझा ने इसकी दवा बनाने के लिए


बकरे का दूध मांगा है| इसलिए कहीं से भी जाकर बकरे का दूध लेकर आओ|

बीरबल समझ गया कि ओझा ने बादशाह को मूर्ख बनाया है| घर जाकर बीरबल ने अपनी लड़की को समझाया और वह तुरंत ही रात्रि के समय

बादशाह के महल के पास नदी में कपड़े धोने लगी| बादशाह ने उस लड़की को देखकर कहा:- अरे! तुम तो बीरबल की लड़की हो|

तुम इतनी रात को यहां क्या कर रही हो?

लड़की ने कहा:- जी हजूर, मैं बीरबल की लड़की हूं| अभी शाम को ही बीरबल के पेट से बच्चा पैदा हुआ है और मैं उन्हीं के कपड़े धो रही हूं|

बादशाह ने कहा:- लड़की क्या तू पागल हो गई है? कहीं मर्द के पेट से भी बच्चा होता है|

लड़की ने कहा:- तो हजूर कहीं बकरा भी दूध देता है|

लड़की की यह बात सुनते ही बादशाह समझ गए और उसे इनाम देकर विदा किया|

   0
0 Comments